LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News:गोलीबारी में जख़्मी युवती की 19 दिन बाद मौत, चौकीदार पुत्रों पर लगा आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

Bihar News:आपसी विवाद में गोली लगने से ज़ख़्मी हुई 18 वर्षीय अंजलि कुमारी ने 19 दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद आख़िरकार दम तोड़ दिया।...

Bihar News:गोलीबारी में जख़्मी युवती की 19 दिन बाद मौत, चौकी
गोलीबारी में जख़्मी युवती की 19 दिन बाद मौत- फोटो : reporter

Bihar News:नालंदा ज़िले के नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित गोरायपुर गाँव में 7 जुलाई को हुए आपसी विवाद में गोली लगने से ज़ख़्मी हुई 18 वर्षीय अंजलि कुमारी ने 19 दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद आख़िरकार दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार और गाँव में मातम पसर गया है। इस गोलीबारी का आरोप गाँव के ही एक चौकीदार के दो बेटों पर लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है।

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि 6 जुलाई को गाँव के ही एक व्यक्ति का निधन हो गया था। गाँव के दबंग अशोक पासवान ने लोगों को उस व्यक्ति की मिट्टी यात्रा (अंतिम संस्कार) में शामिल होने से मना किया था। इसके बावजूद अंजलि के परिवार और आस-पास के कुछ लोग दाह संस्कार में शामिल हुए। 

इसी बात से खुन्नस खाकर अशोक पासवान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गाँव में गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान अंजलि अपने भाई को बुलाने जा रही थी, तभी उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई।

नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवादों में बढ़ती हिंसा और दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय