LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूटे रूपये से भरा बैग, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. वहीँ विरोध करने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक
सीएसपी संचालक को मारी गोली - फोटो : RAJ

NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मार कर रुपए से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घटना चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास की है। जख्मी संचालक नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडिहा गांव निवासी सन्नी कुमार है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। 

कैसे हुआ हमला

पीड़ित सन्नी कुमार ने बताया कि वह गांव बडिहा में पीएनबी का सीएसपी सेंटर संचालित करता है। आज वह नगरनौसा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से करीब 1.20 लाख रुपये निकालकर अपने सेंटर के लिए चिश्तीपुर गांव लौट रहा था। इसी दौरान मुसहरी गांव के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसका पीछा किया और गोली मार दी। एक गोली सन्नी के पैर में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। बदमाश उसका रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे तुरंत पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे चंडी थाना और नगरनौसा थाना की पुलिस के बीच शुरू में सीमा विवाद को लेकर भ्रम की स्थिति रही, लेकिन बाद में स्पष्ट होने पर जांच चंडी थाना द्वारा शुरू की गई।

Diarch GO

तीन राउंड फायरिंग, मौके से मिले खोखे

हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सन्नी जब बैंक से रुपये लेकर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने पहले उसका पीछा किया और फिर सुनसान स्थान देखकर वारदात को अंजाम दिया। मामले की छानबीन क्या लिखी जा रही है जल्दी खुलासा कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट