LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda Eid news:भारत में कल, नालंदा में आज, सिलाव के गांवों में एक दिन पहले मनी ईद, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Nalanda Eid news: जहां मुल्क के ज़्यादातर हिस्सों में अभी भी चांद के दीदार का बेसब्री से इंतज़ार जारी है, वहीं बिहार के नालंदा ज़िले के सिलाव प्रखंड के बड़ाकर समेत कई गांवों में ईद-उल-फितर का जश्न 24 घंटे पहले ही पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मना लिया गया।

Eid Celebrated Early in Nalanda Villages Reason Shocks
नालंदा के गांवों में 24 घंटे पहले गूंजा ईद मुबारक- फोटो : reporter

Nalanda Eid news: जहां मुल्क के ज़्यादातर हिस्सों में अभी भी चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार जारी है, वहीं बिहार के नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के बड़ाकर समेत कई गांवों में ईद-उल-फितर का जश्न 24 घंटे पहले ही पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मना लिया गया। ये नज़ारा जितना दिलचस्प है, उतना ही हैरतअंगेज भी क्योंकि यहां भारत में कल, तो यहां आज वाली कहावत हक़ीकत बन गई।

गुरुवार की शाम जैसे ही इन गांवों में चांद का दीदार हुआ, फिज़ा में खुशियों की लहर दौड़ गई। मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक बढ़ गई और शुक्रवार की सुबह होते-होते नमाज़-ए-ईद अदा कर लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। हर तरफ ईद मुबारक की सदाएं गूंजती रहीं और माहौल पूरी तरह से रूहानी और जश्न में डूबा नज़र आया।

Diarch GO

दरअसल, इस अनोखी रिवायत के पीछे छुपा है इन गांवों का मजबूत सऊदी कनेक्शन। बड़ाकर और आसपास के इलाकों के बड़ी तादाद में लोग रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। सालों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, वहां चांद दिखने के ऐलान के साथ ही ये लोग अपने गांवों में भी उसी हिसाब से त्योहार मनाते हैं। गुरुवार को जब सऊदी अरब के कैलेंडर के मुताबिक चांद नजर आया, तो यहां के लोगों ने भी बिना देर किए शुक्रवार को ईद मनाने का फैसला कर लिया।

सुबह होते ही बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान नए और पाकीज़ा लिबासों में ईदगाह की तरफ रवाना हुए। नमाज़ के बाद मुल्क की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं। इसके बाद गले मिलकर खुशियां बांटी गईं, जिससे पूरे गांव में मोहब्बत और अपनत्व की फिज़ा कायम हो गई।

NSIT
Nsmch

घरों में सिवइयों और लजीज पकवानों की खुशबू फैल गई। बच्चों के चेहरों पर ईदी पाने की चमक साफ दिखी, जबकि बड़े-बुजुर्ग मेहमाननवाज़ी में मशगूल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए ईद सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि सात समंदर पार बसे अपनों की याद, उनकी रिवायत और जज़्बात से जुड़ा एक मुकद्दस रिश्ता है जिसे वो हर हाल में निभाते हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय