LATEST NEWS

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो या ईवीएम, हर जगह करना पड़ रहा हार का सामना
  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो

  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना,

Bihar News : सिपाही भर्ती घोटाला और नीट पेपर लीक मामले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, संजीव मुखिया और संदीप के गांव में एक साथ की छापेमारी

Bihar News : नालंदा में ईडी की टीम ने सिपाही भर्ती घोटाला और नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने संजीव मुखिया और संदीप के गांव में एक साथ छापेमारी की....पढ़िए आगे

Bihar News : सिपाही भर्ती घोटाला और नीट पेपर लीक मामले में ई
ईडी ने की कार्रवाई - फोटो : RAJ

NALANDA : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 और नीट पेपर लीक मामले में  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित दो गांवों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई संजीव मुखिया के गांव भुतहाखार और संदीप के गांव गोसाईपुर में की गई। ईडी की टीम ने संदीप के घर में गहन तलाशी अभियान चलाया, जहां लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। टीम घर में मौजूद सभी कागजातों को खंगाल रही है और संदीप के वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। ईडी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार में 2023 में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की जा रही है। यह छापेमारी सिर्फ नालंदा तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार की राजधानी पटना, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी एक साथ की जा रही है। इन सभी जगहों पर कुल मिलाकर एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम  के तहत कार्रवाई जारी है।

नीट प्रश्नपत्र लीक कनेक्शन भी आया सामने

ईडी की शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि कांस्टेबल भर्ती घोटाले से जुड़े लोग वही नेटवर्क चला रहे थे, जो 2024 के नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक कांड में भी संलिप्त पाए गए हैं। इससे मामला और गंभीर हो गया है और एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। संदीप के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया, "ईडी की टीम सुबह-सुबह पहुंची और बिना किसी हंगामे के पूरे घर की तलाशी ली। उन्होंने संदीप के कमरे से कई दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त किया है। हम सभी हैरान हैं। हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी।"

छापेमारी से गांव में दहशत का माहौल

ईडी की कार्रवाई की खबर जैसे ही फैली, आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के चलते किसी को भी पास जाने नहीं दिया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट