LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bribe DPO - सीएम नीतीश के गृह जिले में रिश्वत लेते जिला कार्यक्रम अधिकारी और सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, एसवीयू ने पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा

Bribe DPO - बिहार एसवीयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और एक सरकारी शिक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद एसवीयू दोनों को अपने साथ ले गई।

 Bribe DPO - सीएम नीतीश के गृह जिले में रिश्वत लेते जिला कार
जिला कार्यक्रम अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Nalanda - शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर निगरानी की नजर एक बार फिर भारी पड़ी है। विशेष निगरानी विभाग की टीम ने हिलसा के महंत विद्यानंदन इंटर कॉलेज में कमेटी गठन के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अनिल कुमार और शिक्षक संजय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

हिलसा स्थित महंत विद्यानंदन इंटर कॉलेज में कमेटी गठन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी सिलसिले में शिक्षक संजय कुमार और डीपीओ अनिल कुमार ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए की अवैध मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को जैसे ही आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, उन्हें मौके पर ही धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पटना ले जाया गया है । वहां निगरानी थाना में पूछताछ की जाएगी है। 

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि उनके गाड़ी की सीट के नीचे से रुपए मिलने के बाद भी वे खुद को निर्दोष बताते हुए निगरानी की टीम से जमकर बहस की । उनके वाहन में रुपए मिलने के बाद निगरानी के टीम जबरन उन्हें अपने साथ ले गई ।

रिपोर्ट -राज