LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime - बिहार के इस जिले में किराए के घर में मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे पति-पत्नी, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

Bihar Crime - किराए के मकान में दंपती द्ववारा चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। इस दौरान हथियार बनाने का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

Bihar Crime - बिहार के इस जिले में किराए के घर में  मिनी गन
नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री चला रहे दंपती गिरफ्तार- फोटो : PRANAY RAJ

Nalanda -  सोहसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आशानगर मोहल्ला में चल रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, हथियार बनाने के उपकरण को बरामद करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है । 

एसपी भारत सोनी ने बताया कि  गुप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार पिता ताराचंद के घर में किरायेदार अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा के कमरे में छापेमारी की गई। इस दौरान कमरे से हथियार बनाने के उपकरण, अधबने हथियार, लोहे से बने पिस्टल, मैगजीन, पाइप, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, गोलियां, वेल्डिंग मशीन और अन्य सामान की बरामदगी हुई। आरोपी का ननिहाल मुंगेर जिला में है ।

Diarch GO

 उन्होंने बताया कि आरोपी के कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है हथियार का निर्माण किस मकसद के लिए किया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है । आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी दंपत्ति इस इलाके में लगभग 5 साल से इस काम को कर रहे थे । 

 सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि  मकान में हथियार बनाने के कई सामान की बरामद की हुई।और इसकी भनक मकान मालिक या आसपास के लोगों को नहीं थी । 

NSIT
Nsmch

बरामद सामान की सूची में शामिल हैं:

मेड इन यूएसए लिखा पिस्टल और मैगजीन,अधनिर्मित पिस्टल बॉडी और स्लाइड,भारी मात्रा में लोहे से बने पिस्टल, मैगजीन, पाइप, हैंडल, हेक्सा ब्लेड,ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, फायरिंग बनाने के औजार समेत कुल 52 तरह के हथियार निर्माण उपकरण और सामग्री बरामद किया गया है । 

छापेमारी टीम में डीएसपी नुरुल हक थानाध्यक्ष , राजमणि, दारोगा चंद्रशेखर कुमार ,राजेश कुमार ठाकुर ,अलीम अंसारी,  मनीष कुमार ,गौरी शंकर ठाकुर ,सोनू कुमार गुप्ता,  राम इकबाल यादव के अलावा बल के जवान शामिल थे ।

Report - pranay raj