LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Rugby: राजगीर में दिख रहे रग्बी के रंग, राजगीर में एशिया अंडर-20 टूर्नामेंट का भव्य आगाज

Rugby: राजगीर के खेल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स 2025 टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन हुआ।

Colours of rugby seen in Rajgir
रग्बी के मैदान पर बिहार का जलवा- फोटो : reporter

Rugby: राजगीर के खेल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स 2025 टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन हुआ। नौ देशों की 16 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। मंच पर एक साथ बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष व अभिनेता राहुल बोस की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शान बढ़ा दी।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह आयोजन बिहार की प्रगति का सबूत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और "मेडल लाओ, नौकरी पाओ" योजना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह योजना गांव-गांव के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रही है।

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता का नतीजा बताया। उनके मुताबिक, बिहार का अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करना राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने आंकड़ों के साथ बिहार की ताकत साबित कर दी। उन्होंने बताया कि पिछले 4-5 सालों में भारत ने रग्बी में कुल 22 पदक जीते हैं, जिनमें से 17 पदक बिहार के खिलाड़ियों के नाम हैं  13 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य। उन्होंने कहा कि देश के सभी 27 राज्यों में रग्बी के मैदान पर बिहार का प्रदर्शन सबसे शानदार है।

NSIT
Nsmch

राहुल बोस ने राजगीर के खेल विश्वविद्यालय की विश्वस्तरीय सुविधाओं की जमकर तारीफ की और कहा कि यह स्थान एशिया रग्बी चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए सबसे उपयुक्त है।

इस टूर्नामेंट के साथ, बिहार ने न सिर्फ़ खेलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि आने वाले वर्षों में यह राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय