LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : नालंदा के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के नगदी और जेवरात की हुई चोरी, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : नालंदा के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के नगदी

NALANDA : मॉडल अस्पताल स्थित प्रसव वार्ड में बुधवार को भर्ती एक प्रसूता के नकदी और जेवरात की चोरी का मामला सामने आया। महिला द्वारा हंगामा किए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की पहचान कर ली गई। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

पीड़िता चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी रवि कुमार की पत्नी शालू कुमारी ने बताया कि वह 27 जुलाई को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद उसे प्रसव वार्ड में रखा गया था। बुधवार को जब उसकी सास और अन्य परिजन किसी कार्य से बाहर गए थे, उसी दौरान वह पैसे और जेवरात को रुमाल में बांधकर बेड पर रखकर बाथरूम में मुंह धोने चली गई। वापस लौटने पर उसने देखा कि बेड पर रखे नकद 13 हजार रुपये और मंगलसूत्र गायब हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर अस्पताल प्रबंधक मो. इमरान मौके पर पहुंचे और वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। फुटेज से एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी के दौरान उस महिला के पास से चोरी गया 13 हजार रुपये नकद और एक मंगलसूत्र बरामद हुआ।

आरोपी महिला की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर निवासी फैयाज आलम की पत्नी आसमा परवीन के रूप में हुई है। उसने अस्पताल में यह कहकर प्रवेश किया था कि वह अपनी बच्ची का प्रसव कराने आई है, लेकिन जांच के दौरान उसके साथ न तो कोई बच्ची मिली और न ही कोई परिजन। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत नगर थाना को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आवेदन मिलने पर आरोपी महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट