LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: नालंदा में सड़क किनारे खड़ी कार बनी अग्निकुंड , सुजुकी कार धू-धू कर जली, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News:, कार चालक किसी जरूरी काम से पास के कार्यालय में गया था और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक भीतर से धुआं उठने लगा और पलक झपकते ही कार धधकने लगी।

Bihar News: नालंदा में सड़क किनारे खड़ी कार बनी अग्निकुंड ,
सड़क किनारे खड़ी कार बनी अग्निकुंड- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में रविवार को एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने राहगीरों की सांसें थाम दीं। प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ी एक सुजुकी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते यह कार अग्निकुंड में बदल गई और आसमान तक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक किसी जरूरी काम से पास के कार्यालय में गया था और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक भीतर से धुआं उठने लगा और पलक झपकते ही कार धधकने लगी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, वरना यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी।

Diarch GO

लपटें इतनी भीषण थीं कि मौके पर मौजूद लोग भी नज़दीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ ने बाल्टियों में पानी डालने की कोशिश करने की बात सोची, मगर आग की रफ्तार ऐसी थी कि हर प्रयास नाकाम साबित हुआ।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। करीब आधे घंटे बाद थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि कार मालिक की पहचान कर पूछताछ की जाएगी और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच होगी।

NSIT
Nsmch

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार में चाबी लगी हुई थी और संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि अगर शुरुआत में ही आग पर काबू पा लिया जाता तो कार को बचाया जा सकता था, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन लपटों में समा गया।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय