LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: बिहार में सुबह सुबह दर्दनाक हादसा, 20 फीट पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bihar News: बिहार में सुबह सुबह दर्दनाक हादसा, 20 फीट पानी भ
3 की दर्दनाक मौत - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के रहुई थाना क्षेत्र स्थित बिहटा–सरमेरा मुख्य सड़क (एसएच 78) पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। भेंडा–सोसंदी मोड़ पर तेज रफ्तार कार बैरिकेटिंग तोड़कर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। 

3 की दर्दनाक मौत 

जानकारी अनुसार हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए रहुई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Diarch GO

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे शेखपुरा और नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भेंडा–सोसंदी मोड़ दुर्घटना के लिहाज से बेहद खतरनाक है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने गाड़ी के कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट