LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : कंपनी के नाम में हेराफेरी कर कर्मी ने 40 लाख रूपये का किया गबन, पुलिस ने आरोपी को पत्नी के साथ किया गिरफ्तार

Bihar News : कंपनी के नाम में हेराफेरी कर पति पत्नी ने करीब 40 लाख रूपये का गबन कर लिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : कंपनी के नाम में हेराफेरी कर कर्मी ने 40 लाख रू
40 लाख का गबन - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के लहेरी थाना पुलिस ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मथुरिया मोहल्ला निवासी स्व. उमेश सिंह का पुत्र रवि शंकर कुमार और उसकी पत्नी जुली कुमारी उर्फ जूही कुमारी है। पीड़ित व्यवसायी रूपेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी श्री साईं फार्मा नामक दवा की थोक दुकान है। उन्होंने रवि शंकर को बतौर कर्मचारी नियुक्त किया था। काम के दौरान आरोपी ने फर्म के नाम में हेरफेर कर 'Shri' के स्थान पर 'Shree' लिखकर नया बैंक खाता खुलवा लिया।

इतना ही नहीं, फर्म के नाम से मिलने वाले चेकों में भी हेरा फेरी कर 'आई' (I) की जगह 'डबल ई' (ee) लिखता था और उन चेकों को अपने खोले गए खाते में जमा कर देता था। बैंक द्वारा आसानी से उसकी पत्नी के खाते में रुपए ट्रांसफर होता जा रहा था। व्यवसायी ने बताया कि जब उन्होंने बकायादारों से बकाया राशि को लेकर संपर्क किया तो जानकारी मिली कि भुगतान पहले ही रवि शंकर को कर दिया गया है। पूछताछ करने पर रवि शंकर टालमटोल करने लगा।

Diarch GO

जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद व्यवसायी ने फरवरी माह में लहेरी थाना में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट