LATEST NEWS

  • Panchayats Audit Ordered
  • Bihar Panchayati Raj :बिहार में पंचायतों के लिए नई नियमावली, पटना जिला पंचायत राज कार्यालय की वित्तीय गड़बड़ियों

  • Complaint Filed against Prashant Kishor
  • प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें! साइबर थाने में शिकायत, CM सम्राट चौधरी को गोली मारने के बयान में

  • FSSAI Notices HUL Nestle Over Food Claims
  • Food safety: हॉर्लिक्स से नेस्कैफे तक पर FSSAI का शिकंजा, कंपनी वाले करते हैं फर्जी दावा! किडनी

  • Nitish Kumar on Maha Ashtami
  • 20 साल से नहीं टूटी नीतीश कुमार की परंपरा, महाअष्टमी पर फिर पहुंचे पटना के इस मंदिर

  • Siwan Fake Cops Dupe
  • Bihar crime: खाकी का खौफ दिखाकर ठगी, नकली पुलिसवालों ने पिता-पुत्र से उड़ाए एक लाख रुपये, CCTV में

Bihar News: मुंबई की तर्ज पर बिहारशरीफ में गणपति का जलवा, 1932 से जारी है बप्पा की भक्ति

Bihar News:मुंबई की तर्ज पर बिहारशरीफ में भी गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।....

Bihar News: मुंबई की तर्ज पर बिहारशरीफ में गणपति का जलवा, 19
गणपति बप्पा के जयकार- फोटो : RAJ

Nalanda: मुंबई की तर्ज पर बिहारशरीफ में भी गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। शहर में गणेश पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। सोमवार देर रात विभिन्न पूजा पंडालों में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। बप्पा के विराजमान होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और चौक-चौराहे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठे।

बिहारशरीफ में गणेश पूजनोत्सव की परंपरा करीब 1932 से चली आ रही है। शहर के गोला गणेश और बुढ़वा गणेश धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत के भी प्रतीक माने जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोहसराय इलाके में कभी आलू-प्याज की बड़ी मंडी हुआ करती थी। यहां के कारोबारी व्यापार के सिलसिले में मुंबई आते-जाते थे। मुंबई में होने वाले भव्य गणपति उत्सव से प्रभावित होकर कारोबारियों ने बिहारशरीफ में भी भगवान गणेश की पूजा की शुरुआत की। देखते ही देखते यह परंपरा शहर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन गई।

समय के साथ गणेशोत्सव का स्वरूप भी भव्य होता गया। अलग-अलग पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं, जहां गणपति की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर में करीब 10 दिनों तक पूजनोत्सव का माहौल रहने की उम्मीद है।

इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग भी बना. श्रद्धालु इस संयोग को खास मानते हुए विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। घरों से लेकर पूजा पंडालों तक भक्ति और उल्लास का माहौल है।उत्सव को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद है। प्रमुख पूजा पंडालों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का मकसद श्रद्धालुओं की सहूलियत के साथ गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय