LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nalanda Crime: छोटे भाई ने रॉड से पीटकर की बड़े भाई की हत्या, महज इस बात के लिए बहा दी खून की नदियां, जानें पूरा मामला

Nalanda Crime: नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने नाली विवाद में बड़े भाई को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, हत्या की धारा में केस।

Nalanda Crime
गुस्स में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या- फोटो : social media

Nalanda Crime: बिहार के नालंदा स्थित सिलाव थाना अंतर्गत तेतरिया गांव में छोटे भाई द्वारा रॉड से पीटकर बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पटना के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई। मृतक तेतरिया गांव निवासी स्व. दाहू मिस्त्री के 60 वर्षीय पुत्र अनिल मिस्त्री थे।

27 मई को बुजुर्ग साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद जख्मी की पत्नी रानी कुमारी ने देवर उनकी पत्नी व पांच बेटों को आरोपित कर केस कराया था। पुलिस ने आरोपित सुनील मिस्त्री और उसके एक पुत्र आशीष मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया था। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Diarch GO

नाली-गली विवाद में सगे भाई ने की मारपीट

थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि नाली-गली विवाद में सगे भाई ने मारपीट की थी। जख्मी की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर दी गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 नालंदा से राज की रिपोर्ट