LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bribe officer - स्वास्थ्य विभाग का बीसीएम 40 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, कर्मियों में मचा हड़कंप

Bribe officer - रिश्वत लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्यूनिटी मैनेजर के निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है। बीसीएम ने 40 हजार रुपए की डिमांड की थी।

Bribe officer - स्वास्थ्य विभाग का बीसीएम 40 हज़ार रुपये रिश
रिश्वत लेते बीसीएम गिरफ्तार- फोटो : प्रणय राज

Nalanda - खबर नालंदा जिले  से जुड़ी है, जहां  इस्लामपुर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (बीसीएम) आशुतोष कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 40 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी के डीएसपी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया के दौरान इस्लामपुर वार्ड संख्या 20 निवासी रशीदा परवीन से बीसीएम आशुतोष कुमार ने रिश्वत की माँग की थी। आम बैठक के बाद उन्होंने पीड़िता से कहा कि उसका चयन तो हो जाएगा, लेकिन इसके लिए 40 हज़ार रुपये देने होंगे। इस पर रशीदा परवीन ने तुरंत इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की।

Diarch GO

शिकायत की सत्यता जांचने के लिए निगरानी विभाग की टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की। जब आरोप सही पाए गए, तब जाल बिछाया गया और तय रकम लेते ही बीसीएम आशुतोष कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और आरोपी अधिकारी को अपने कब्जे में लेकर पटना स्थित निगरानी मुख्यालय भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद न केवल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - प्रणय राज