LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

राज्यसभा की कुर्सी के बाद आखिरी समृद्धि यात्रा, नालंदा में नीतीश कुमार ने हजारों करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, पटना में आज यात्रा का होगा भव्य समापन

Samriddhi Yatra: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का आज 26 मार्च को पटना में समापन हो रहा है...

After Rajya Sabha post Nitish Kumar wraps Samriddhi Yatra
समृद्धि यात्रा का सियासी क्लाइमेक्स- फोटो : social Media

Samriddhi Yatra: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम  माना जा रहा है। नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का आज 26 मार्च को पटना में समापन हो रहा है, जिसने पूरे सूबे में सियासी हलचल और कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। यह यात्रा सिर्फ विकास योजनाओं का रोड शो नहीं, बल्कि सियासी संदेश और ताकत दिखाने का एक बड़ा मंच बनकर उभरी है।

पांचवें चरण के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने नालंदा  में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दीपनगर स्टेडियम में उन्होंने करीब 810 करोड़ रुपये की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक बने फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया, जबकि कोसुक गांव के पास पंचाने नदी पर विकसित हो रहे रिवर फ्रंट का जायजा भी लिया गया।

Diarch GO

दोपहर में पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री 583 करोड़ रुपये की 612 योजनाओं का शिलान्यास और 473 करोड़ रुपये की 761 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बाबू सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम सियासी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करने की कोशिश साफ झलकती है।

लेकिन इस पूरी समृद्धि यात्रा के पीछे सियासी गलियारों में एक और बड़ी चर्चा जोर पकड़ रही है क्या यह नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी यात्रा है? दरअसल, वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और ऐसी अटकलें तेज हैं कि अगले महीने वे सीएम पद छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह यात्रा उनके कार्यकाल का “फेयरवेल शो” भी साबित हो सकती है।

NSIT
Nsmch

समृद्धि यात्रा अब विकास से ज्यादा सियासी रणनीति और भविष्य की बिसात बिछाने का जरिया बनती नजर आ रही है जहां हर कदम के पीछे एक बड़ा सियासी इशारा छिपा हुआ है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय