LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime - सीएम नीतीश के गृह जिले में बीच सड़क छात्र की बेरहम पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Bihar Crime - सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा में बीच सड़क छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग दर्शक बन तमाशा देखते रहे।

Bihar Crime - सीएम नीतीश के गृह जिले में  बीच सड़क छात्र की
सीसीटीवी : धनेश्वरघाट मोहल्ला में बीच सड़क युवक की पिटाई करता बदमाश ।- फोटो : प्रणय राज

Nalanda - लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में  दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक छात्र को लगातार लात-घूंसों से मारता रहा और आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। न तो किसी ने बीच-बचाव किया और न ही पुलिस मौके पर नजर आई।आधे घंटे तक बदमाश कॉलर पकड़ कर बेरहमी से उसे पीटा। 

भीड़ भाड़ वाला इलाका

 शहर का यह ऐसा इलाका है जहां हर वक्त सैकड़ों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां चप्पे-चप्पे पर कोचिंग संस्थानों की भरमार है। इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की मुस्तैदी नहीं रहती है । 

Diarch GO

पहले भी हो चुकी है मारपीट और फायरिंग की घटनाएं

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में बीच सड़क पर मारपीट और फायरिंग की घटना भी घट चुकी है। इसके बावजूद पुलिस महकमा पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। 

112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी आसपास गश्त करने के बजाय अक्सर एक ही जगह वाहन लगा कर आराम फरमाते रहते हैं । पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता का अभाव अपराधियों को निडर बना रहा है।

NSIT
Nsmch

Report - pranay raj