LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Voter Adhikar Yatra : नालंदा में वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लंबा लगा जाम, नेताओं ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन

Voter Adhikar Yatra : वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नालंदा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. कई जगहों पर लोगों ने राहुल गाँधी ओर तेजस्वी का स्वागत किया.....पढ़िए आगे

Voter Adhikar Yatra : नालंदा में वोटर अधिकार यात्रा में उमड़
नालंदा में वोटर अधिकार यात्रा - फोटो : RAJ

NALANDA : वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही नालंदा जिले की सीमा में प्रवेश किया। कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। सैदपुर गांव के पास हजारों की भीड़ ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करने को पहले से ही जुटी हुई थी। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ और दोपहर से ही वे सड़क किनारे नेताओं के इंतजार में खड़े रहे।

नेताओं ने लोगों का किया अभिवादन

काफिला पहुंचने के समय बारिश थम चुकी थी। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा-माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने वाहन से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भीड़ के जोश और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

Diarch GO

जाम में पिसे आम लोग

नेताओं के स्वागत में उमड़ी भीड़ के कारण खरांट मोड़ से वारसलीगंज मार्ग तक लंबा जाम लग गया। तीन किलोमीटर लंबे काफिले और हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रशासन के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए और आम लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

सेल्फी लेने की होड़

इसी बीच कार्यकर्ता अपने नेताओं की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए बेकरार नजर आए। राहुल गांधी ने वाहन से बाहर निकले बिना मुस्कुराते हुए समर्थकों का अभिवादन किया और काफिला आगे बरबीघा की ओर रवाना हो गया। पूरा रास्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पोस्टरों व बैनरों से सजा हुआ था, जिससे माहौल चुनावी रंग में डूबा नजर आया।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट