LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: दोस्त ने हीं ली दोस्त की जान, युवक का शव मिलने पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, जाच में जुटी पुलिस

Bihar Crime:युवक का शव उसके घर के पास मिला। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जमकर आगजनी और हंगामा किया।...

Bihar Crime: दोस्त ने हीं ली दोस्त की जान, युवक का शव मिलने

Nalanda:  लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के पास मिला। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जमकर आगजनी और हंगामा किया।

हैदराबाद से लौटा था युवक, पिता बिहारशरीफ में पेड़े बेचते हैं

मृतक की पहचान दीपू कुमार उर्फ लाला  के रूप में हुई है, जो परवलपुर थाना क्षेत्र के निश्चल गंज निवासी विजय कुमार शर्मा का पुत्र था। दीपू हैदराबाद में एक पेंट कंपनी में काम करता था और गत 20 मई को ही घर लौटा था। उसके पिता, विजय कुमार शर्मा, पिछले 30 सालों से बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहकर पेड़े बेचने का काम करते हैं।

Diarch GO

माँ का आरोप: दोस्तों ने नशे का ओवरडोज देकर मारा

मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार शाम मोहल्ले में रहने वाले उसके दोस्तों ने दीपू को फोन कर बुलाया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कूड़े के ढेर के पास एक युवक पड़ा हुआ है। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू देवी ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि दीपू के दोस्तों ने उसे नशे का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को घर के समीप लाकर फेंक दिया।

प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग

पोस्टमार्टम के बाद, रविवार को मृतक के परिवार वालों ने शव को रामचंद्रपुर अजंता सिनेमा के पास सड़क पर रखकर टायर जलाकर आगजनी की और जमकर हंगामा किया। उनकी मुख्य मांग थी कि दीपू के दोस्तों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर लहेरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर नशे और उससे जुड़े अपराधों के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय