LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Road Accident: एक साथ बुझ गए एक घर के तीन चिराग, कटहार पुल पर दर्दनाक हादसा, तिलक से लौट रहे थे, मौत ने रास्ता रोक लिया!

Bihar Road Accident: बिहार में खुशियों का कारवां कुछ ही पलों में मातम के मंजर में बदल गया।....

3 lamps of a house extinguished simultaneously tragic accide
एक साथ बुझ गए एक घर के तीन चिराग- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार  में खुशियों का कारवां कुछ ही पलों में मातम के मंजर में बदल गया। नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कटहार पुल के पास हुए खौफनाक सड़क हादसे ने , जहानाबाद के टेनी बिगहा गांव को गहरे सदमे में डुबो दिया। एक ही परिवार के तीन जवान बेटों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू होकर पुल की दीवार से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने स्टीयरिंग मोड़ा, लेकिन रफ्तार की रौ में गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर बैठे युवक लहूलुहान हो गए। मंजर ऐसा था मानो सड़क पर मौत ने घात लगाकर वार किया हो।

हादसे में रोहित कुमार, सोनू कुमार और उदेश कुमार की मौके पर ही या अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई। वहीं सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक आपस में गोतिया भाई थे और तिलक समारोह से लौट रहे थे। घर में जहां कुछ घंटे पहले तक शहनाई और खुशियों की गूंज थी, वहीं अब चीख-पुकार और मातम का सन्नाटा पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों शव गांव पहुंचे, परिजनों का कलेजा फट पड़ा। माताओं की सिसकियां और पिता की टूटती आवाजें माहौल को गमगीन कर गईं।घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

NSIT
Nsmch

एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में मातमी सन्नाटा है। तिलक की खुशियां देखते ही देखते जनाजे के साए में बदल गईं और पीछे छोड़ गईं आंसुओं से भीगी एक लंबी, दर्दनाक दास्तान।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय