LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News : मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद आनन-फानन में जलाया शव, पुलिस ने चिता की राख से जुटाए सबूत, 4 हिरासत में

Bihar News : मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद आनन-

MUZAFFARPUR : मुजफ्फपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया हैं, जहाँ मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगो ने अँधेरे मे ही अहले सुबह महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जब मृतका के मायके के लोग पहुंचे तो हंगामा करने लगे और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा की हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस जहाँ महिला को जलाया गया, उस जगह भी पहुंची और कई सैम्पल एकत्र किये हैं। 

मृतका महिला की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा निवासी रविरंजन कुमार की पत्नी चांदनी देवी के रूप मे हुई। चांदनी का मायके उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ मे हैं। दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों को दो बेटी और एक 4 महीना का बेटा है। मृतका के पिता और भाई सुबह सुबह बेटी के ससुराल पहुंचे जहाँ उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि कल शाम चांदनी से बात हुई थी तो उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसको लेकर हमने कहा कि हम सब सुबह मे आएंगे। लेकिन आज सुबह जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई और बिना बताये उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतका के पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया हैं।  वहीं मृतका के ससुर ने बताया कि कल शाम बहू ने उनकी पोती को डंडे से मारा। जिसका विरोध मेरे बेटे ने किया था। जिसको लेकर कहासूनी हुई थी, फिर रात मे उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इसकी सूचना मायके के लोगो को दी गई थी। 

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और FSL की टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला सामने आया हैं। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे आनन फानन मे जलाया जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली।  फिलहाल मौके से कई सैंपल एकत्र किये गये हैं। फ़िलहाल 4 लोगो को हिरासत मे लिया गया हैं और पूछताछ चल रही हैं। वहीं आनन फानन मे शव जलाने के लिए यूरिया और अन्य चीजों का इस्तेमाल भी किया गया। जिसके अवशेष मौके से एकत्र किये गये हैं।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट