LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पद की गरिमा तार-तार, विश्वविद्यालय का अनुबंध कर्मी शराब तस्करी करते हुआ गिरफ्तार

Bihar News : बिहार विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत एक कर्मी को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पद की गरिमा तार-तार, विश्वविद्या
विवि का कर्मी गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीमें लगातार एक्टिव मोड में हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) परिसर में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में पिछले 20 वर्षों से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत एक कर्मी को विदेशी शराब की खेप के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग को मिली एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के सुबह (अहले सुबह) अंजाम दी गई। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को इनपुट मिला था कि विश्वविद्यालय का एक पुराना कर्मी नौकरी की आड़ में लंबे समय से शराब की होम डिलीवरी का अवैध धंधा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की एक विशेष टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में जाल बिछाया और उर्दू विभाग के अनुबंधित कर्मी मोहम्मद जफर खान को घेराबंदी कर दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद जफर खान के पास से विदेशी शराब की 5 बोतलें (180 ML के टेट्रा पैक) बरामद की गईं। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी काफी समय से मुजफ्फरपुर के विभिन्न इलाकों सहित विश्वविद्यालय के इर्द-गिर्द शराब प्रेमियों को होम डिलीवरी पहुंचाने का काम कर रहा था। घटना के वक्त भी वह शराब की एक नई खेप की डिलीवरी देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था, लेकिन इसके पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, उत्पाद विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर के एक कर्मी द्वारा शराब बेचने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। सत्यापन के बाद आज विश्वविद्यालय परिसर में ही छापेमारी कर मोहम्मद जफर खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 180 ML की शराब के पांच टेट्रा पैक जब्त किए गए हैं, जिन्हें वह ऑन-डिमांड सप्लाई करने की फिराक में था।

NSIT
Nsmch

विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के भीतर पिछले दो दशकों से काम कर रहे कर्मी की इस करतूत से शिक्षा जगत और यूनिवर्सिटी प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ थाने ले आई, जहां मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी कर्मी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट