LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

  • Dussehra 2026
  • Dussehra 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: नौकरी, पैसा, परिवार और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का

बिहार विधान परिषद चुनाव: MLC बंशीधर ब्रजवासी ने दाखिल किया नामांकन, युवाओं और शिक्षकों के लिए किए बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में दाखिल किया नामांकन। शिक्षकों, बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों और अधिवक्ताओं के लिए किए बड़े वादे।

Banshidhar Brajwasi MLC Nomination
MLC बंशीधर ब्रजवासी ने दाखिल किया नामांकन- फोटो : Reporter

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव को लेकर राज्य में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसी क्रम में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान पार्षद (MLC) बंशीधर ब्रजवासी ने औपचारिक रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।

मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रक्रिया संपन्न

बंशीधर ब्रजवासी ने अपना नामांकन पत्र मुजफ्फरपुर स्थित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुँचकर चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ समर्थकों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपना पूर्ण समर्थन जताया।

Diarch GO

शिक्षकों, युवाओं और अधिवक्ताओं के हित में बड़े वादे

नामांकन दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंशीधर ब्रजवासी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों, बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों और अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं समस्याओं को प्राथमिकता पर रखने की बात कही। उन्होंने दोहराया कि वे स्नातक क्षेत्र की जनसमस्याओं को लगातार सदन में उठाते रहे हैं और आगे भी प्रखरता से उठाते रहेंगे।

पिछले उपचुनाव में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

गौरतलब है कि बंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पिछले उपचुनाव में अपनी मजबूत पैठ साबित की थी। उस चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अभिषेक झा को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की थी और इस बार भी वे अपनी उपलब्धियों के दम पर चुनावी मैदान में हैं।

NSIT
Nsmch