LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

तीसरी सोमवारी के लिए मुजफ्फरपुर में उमड़ने लगा आस्था का सैलाब, 85 KM पैदल पहुंचे शिवभक्त, सुरक्षा में DM-SSP ने संभाला मोर्चा

Kanwar Yatra: तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को लेकर मुजफ्फरपुर में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है।...

Third Somwari
आस्था का सैलाब- फोटो : reporter

Kanwar Yatra: तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को लेकर मुजफ्फरपुर में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। शिवभक्त शनिवार रात से ही शहर में प्रवेश करने लगे। सारण के पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर करीब 85 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कांवरिया मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। कांवरियों के जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है।

तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु जलाभिषेक को लेकर DM कुमार गौरव और SSP कांतेस कुमार मिश्रा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है।

Diarch GO

कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर और कांवरिया मार्ग पर जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।शिवभक्तों की सुविधा के लिए रास्ते में कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवरियों के लिए पानी, भोजन, विश्राम और प्राथमिक सहायता जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।

सारण के पहलेजा से गंगाजल लेकर निकलने वाले कांवरिया कठिन यात्रा के बावजूद पूरे उत्साह और भक्ति के साथ बाबा गरीबनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल गूंज रहा है।प्रशासन का फोकस भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने पर है। तीसरी सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। मुजफ्फरपुर में इस समय भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा