LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम, बदमाशों ने पहले की शराब पार्टी फिर युवक की हत्या कर चुपके से जलाया शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या कर दी गयी. इसके पहले बदमाशों ने पहले शराब पार्टी की. इस मामेल में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम, बदम
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते 32 वर्षीय युवक बिगन राम की जहर पिलाकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर उसे मिट्टी से ढक दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राज खोल दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।

शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर ली जान

जानकारी के अनुसार, रविवार को एक शराब पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बिगन राम को शराब में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। जहर का असर होते ही बिगन की तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी राम प्रवेश पासवान और उसके सहयोगी गोरख पासवान ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से परिजनों को बिना सूचना दिए शव को जला दिया और उस स्थान को मिट्टी से बराबर कर दिया।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

हत्या और गुपचुप तरीके से किए जा रहे दाह संस्कार का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस महकमे में खलबली मची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दाह संस्कार वाली जगह की खुदाई की गई और बचे हुए अवशेषों (हड्डियों व राख) को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एफएसएल (FSL) की टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

स्थानीय सूत्रों और पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक बिगन राम का अपने ही पड़ोस की एक महिला (आरोपी राम प्रवेश की पत्नी) के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद और पंचायतें हुई थीं, लेकिन प्रेम प्रसंग जारी रहा। इसी से तंग आकर पति राम प्रवेश ने अपने साथी गोरख पासवान के साथ मिलकर बिगन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

NSIT
Nsmch

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो गिरफ्तार

मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (कांड संख्या 58/26) के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर आरोपी रामप्रवेश पासवान और गोरख पासवान को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट