LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Police: एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 7 इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, महकमें में हड़कंप

Bihar Police: पुलिस महकमे के अंदर प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात इंस्पेक्टरों पर तबादले की गाज गिरा दी है। ...

Muzaffarpur 7 inspectors transferred
7 इंस्पेक्टर का ट्रांसफर- फोटो : reporter

Bihar Police: पुलिस महकमे के अंदर प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक  ने लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात इंस्पेक्टरों पर तबादले की गाज गिरा दी है। यह फैसला खास तौर पर  कामों में तेजी लाने और पुलिसिंग को ज्यादा मॉडर्न व जवाबदेह बनाने के मकसद से लिया गया है।

जारी हुक्मनामे के मुताबिक, जिन पुलिस पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल से ज्यादा हो चुका था, उन्हें कार्यकुशलता और लोकहित के मद्देनज़र नए प्रतिष्ठान में भेजा गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें, वरना कार्रवाई तय मानी जाएगी।

Diarch GO

तबादला सूची पर नजर डालें तो पु०नि० कंचन कुमारी को मीनापुर से हटाकर सकरा अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पु०नि० शुभनारायण यादव को कटरा अंचल से पुलिस केंद्र मुजफ्फरपुर भेजा गया है। वहीं पु०नि० रंजन कुमार को बोचहां से मीनापुर का नया अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जो इस बदलाव में प्रशासनिक संतुलन की झलक देता है।

इसी क्रम में पु०नि० मुकेश शर्मा को पारू से कटरा, पु०नि० संतोष कुमार सिंह को सकरा से सदर बी और पु०नि० अशोक कुमार को सदर बी से बोचहां स्थानांतरित किया गया है। वहीं पु०नि० अभय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से निकालकर पारू अंचल का प्रभार सौंपा गया है। इन तबादलों को कार्यहित और अवाम के फायदे से जोड़कर देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

लंबे समय से एक ही जगह पर जमे रहने से सिस्टम में जड़ता आ जाती है, जिससे कामकाज की रफ्तार धीमी पड़ती है और पारदर्शिता पर भी सवाल उठते हैं। ऐसे में यह कदम प्रशासनिक कसावट लाने और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।

 मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का यह फैसला सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि पुलिसिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का सियासी-प्रशासनिक पैगाम है जहां काम ही पहचान होगा, और लापरवाही की कोई जगह नहीं। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह बदलाव जमीनी स्तर पर कितनी तेजी और असरदारी लेकर आता है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा