LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में 200 अपराधियों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा की पहल से चार्जशीट प्रक्रिया में आई तेजी

Bihar News : मुजफ्फरपुर के तकरीबन 200 अपराधियों के खिलाफ जल्द स्पीडी ट्रायल चलेगा. पुलिस कप्तान ने इसकी पहल की है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में 200 अपराधियों के खिलाफ चलेगा स्प
अपराधियों पर शिकंजा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर पुलिस कप्तान ने एक बड़ी और प्रभावी पहल शुरू की है। जिले में संगीन अपराधों में संलिप्त तकरीबन 200 चिन्हित अपराधियों के खिलाफ अब न्यायालय में 'स्पीडी ट्रायल' चलाया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त निर्देशों के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी (IO) विभिन्न मामलों में तेजी से न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने में जुट गए हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

यह महत्वपूर्ण निर्णय जिले में हत्या, रंगदारी, एनडीपीएस (NDPS/मादक पदार्थ), अवैध शराब तस्करी और अन्य जघन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लिया गया है। अमूमन देखा जाता था कि समय पर केस से संबंधित चार्जशीट न्यायालय में जमा न होने के कारण कई शातिर अपराधी कानून की कमियों का फायदा उठाकर आसानी से जमानत पर जेल से बाहर आ जाते थे। अब तय समय-सीमा के भीतर ठोस सबूतों के साथ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा रही है, जिससे अपराधियों का जमानत पाना मुश्किल होगा और स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें त्वरित कानूनी सजा दिलाई जा सकेगी।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज संगीन मामलों के आधार पर एक विस्तृत सूची तैयार की गई है। उन्होंने सभी संबंधित जांच अधिकारियों को कड़ा आदेश दिया है कि जेल भेजे गए प्रत्येक संगीन अपराधी के खिलाफ न्यायालय में बिना किसी देरी के त्वरित चार्जशीट दाखिल की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि अपराधियों को अदालत से जल्द से जल्द सजा दिलवाकर पीड़ित परिवारों को त्वरित न्याय पहुंचाया जाए।

मुजफ्फरपुर पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत होगी तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के मन में कानून का खौफ कायम होगा।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट