LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

बाइक पर सवार लोगों को देख पुलिस भी रह गई अवाक, कहा-बाइक है या मिनी बस

बाइक पर सवार लोगों को देख पुलिस भी रह गई अवाक, कहा-बाइक है य

Muzaffarpur : जिले में आए दिन सड़क हादसे होते रहता है जिसको लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस और यातायात पुलिस आए दिन सड़कों पर आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाती रहती है। लेकिन आज जो तस्वीर निकाल कर सामने आई है वह यह बयान करने के लिए काफी है कि लोग अभी भी जागरूक नहीं है और अपने और अपने परिवारके जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आते। 


दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र का जहां कांटी थाना की पुलिस सड़कों पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार लोगों को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। एक बाइक और बाइक पर छह लोग यह बताने के लिए काफी है कि अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो फिर कई लोगों की जिंदगियों पर एक साथ संकट आ सकती है। 

Diarch GO


वही जब पुलिस ने बाइक सवार को रोका और पूछा कि एक बाइक पर छह लोग कैसे तो बाइक सवार बेहिचक जवाब दे रहा है घर जाने की जल्दी है। बाइक सवार की बात सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए कि क्या घर जाने की इतनी जल्दी है कि एक बाइक पर जिस पर दो लोगों की बैठने की इजाजत होती है उस बाइक पर एक पुरुष दो महिला और तीन बच्चे बैठकर सफर कर रहे हैं।  


बाद में पुलिस ने बाइक सवार को रोकर समझाया कि आप अपने और अपने परिवार के सदस्यों की अहमियत को समझें। जिस तरह से आपके द्वारा सफर किया जा रहा है वह सुरक्षित नहीं है। आपका जीवन अमूल्य है, इसलिए अपने और अपने परिवार के सुरक्षा को देखते हुए आप सफर कीजिए। पुलिस आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।

NSIT
Nsmch


लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि जिस तरह से मुजफ्फरपुर में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं और सड़क हादसे के बाद अगर किसी तरह कोई हताहत होता है तो उसके लिए लोग पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हैं। सड़क जाम करते हैं,  बवाल करते हैं। लेकिन क्या केवल यह पुलिस की जवाबदेही बनती है कि आपका और आपके परिवार की सुरक्षा करें या फिर यह आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने और अपने परिवार की रक्षा स्वयं करें।


मुजफ्फरपुर से मणिभूषण