LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar railway update: ट्रेन में सीट के लिए जद्दोजहद खत्म, किराया घटेगा और बढ़ेगा रिजर्वेशन समय, रेलवे ने बदल दिया नियम

रेलवे बोर्ड ने अब तक स्पेशल ट्रेन के नाम पर चल रही कई ट्रेनों को नियमित करने का बड़ा फैसला लिया है। इस सियासी और प्रशासनिक फैसले ने यात्रियों के सफर को न सिर्फ सस्ता बल्कि ज्यादा आसान बनाने की राह खोल दी है।

Railways Regularize Special Trains Fare Cut
ट्रेन में सीट के लिए जद्दोजहद खत्म- फोटो : social Media

Bihar railway update:उत्तर बिहार और खासकर मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने अब तक स्पेशल ट्रेन के नाम पर चल रही कई ट्रेनों को नियमित करने का बड़ा फैसला लिया है। इस सियासी और प्रशासनिक फैसले ने यात्रियों के सफर को न सिर्फ सस्ता बल्कि ज्यादा आसान बनाने की राह खोल दी है।अब तक स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था, जो आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ता था। लेकिन अब इन ट्रेनों के नियमित होते ही किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर हो जाएगा। यानी सफर में राहत ही राहत।

रेलवे के इस कदम का सबसे बड़ा फायदा रिजर्वेशन सिस्टम में देखने को मिलेगा। अभी तक स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ 15 दिन पहले ही टिकट बुकिंग की सुविधा थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब नियमित ट्रेन बनने के बाद 60 दिन पहले तक सीट आरक्षित कराई जा सकेगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस जैसी कई अहम ट्रेनों को इस सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस की रैक लगाने की भी योजना है, जिससे सफर और ज्यादा आरामदायक होगा।रेलवे महज ट्रेनों को नियमित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोचों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। इससे वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी और ज्यादा लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए राहत का बड़ा पैगाम है जहां सफर होगा सस्ता, सीट होगी पक्की और यात्रा बनेगी पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक।

NSIT
Nsmch