LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, लुटेरों के चंगुल से छुड़ाई स्वर्ण व्यवसायी की कार, फिल्मी स्टाइल में हुआ पीछा !

Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, लुटेरों के चंगुल से छ

Bihar News:  बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस की मुस्तैदी ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटी हुआ कार बरामद कर ली है। हालांकि अपराधी फरार होने में सफल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी से कार लूटकर फरार हो रहे अपराधियों को पुलिस की घेराबंदी देख वाहन छोड़कर भागना पड़ा। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली, हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

स्वर्ण व्यवसायी से लूट 

जानकारी के अनुसार, घटना बोचहा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास की है। गुरुवार शाम धरवाड़ा निवासी स्वर्ण व्यवसायी शशि शेखर अपनी दुकान बंद कर भांजे के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोचहा-कटरा रोड पर एक बोलेरो सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी कार लूट ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

Diarch GO

पुलिस ने सभी रास्तों पर किया घेराबंदी 

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अपराधियों के संभावित भागने के रास्तों पर घेराबंदी कर दी और लगातार पीछा किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने गायघाट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे कार छोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को बरामद कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई तेज 

एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कार बरामद कर ली है। फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मणि भूषण की रिपोर्ट