LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बाइक चोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बाइक चोरों पर पुलिस ने कसा शिकं

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर बाइक चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी हुई बाइक सहित दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के ऊपर पूर्व से भी अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज है। दरअसल 19 मार्च को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के निवासी मंजू देवी द्वारा पुलिस को एक मकान परिसर से बाइक चोरी हो जाने से संबंधित आवेदन सौंपा गया। 

आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों के बीच वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  जिसमें ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष को शामिल किया गया।  गठित विशेष टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर घटना के महज 48 घंटे के अंदर कांटी थाना क्षेत्र से मोहम्मद अरमान और मोहम्मद हलचल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

Diarch GO

जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की तो पुलिस के अनुसंधान में यह बातें सामने आई कि गिरफ्तार दोनों चोरों के ऊपर पूर्व से भी अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं।  जिसके बाद गिरफ्तार दोनों शातिर बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया की ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से 19 मार्च को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। 

कहा की इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अब गठित विशेष टीम ने घटना के महज 48 घंटे के अंदर बाइक चोरी के घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए कांटी थाना क्षेत्र से दो बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।  जिस पर पूर्व से भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है। गिरफ्तार दोनों बाइक चोर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट