LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्रतिबंधित मांस के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, 21 मवेशियों को कराया मुक्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Bihar News : मुजफ्फरपुर में SDM तुषार कुमार और नगर डीएसपी -2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिबंधित मांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई. जहाँ 21 मवेशियों को मुक्त कराया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्रतिबंधित मांस के खिलाफ पुलिस क
प्रतिबंधित मांस के खिलाफ एक्शन - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के महेशबाबू चौक के निकट मस्जिद गली और कुरैशी गली मे उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक भारी संख्या मे पुलिसबलों के साथ  SDM तुषार कुमार और नगर डीएसपी -2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिबंधित मांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई।  दरअसल पुलिस और जिला प्रशासन को एक लिखित शिकायत मिली थी कि कुरैशी गली, मस्जिद गाली सहित अन्य गलियों मे प्रतिबंधित मांस काटकर बेचे जा रहे हैं। , जिसको लेकर SDM पूर्वी तुषार कुमार और नगर डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और फिर बड़ी छापेमारी शुरू हुई। 

वहीं जिला प्रशासन और पुलिस बल की कार्रवाई को लेकर प्रतिबंधित मांस कारोबारीयो के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वही छापेमारी के दौरान अलग अलग दुकानों से मांस के सैम्पल लिए गये हैं। वहीं मौके से 21 मवेशियों का रेस्क्यू भी किया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से  मांस कारोबारियो मे हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर के मौके से फरार हो गये। छापेमारी के दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल, RAP के जवान मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली इस रेड मे पुलिस ने 21 जानवरो को भी मुक्त कराया है।  

Diarch GO

डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि लिखित सूचना मिली थी। उसी आलोक मे ये कार्रवाई की गई हैं। कुछ महीने पहले भी कई दुकानों को सील किया गया था। जिसमे आज कई दुकानों की सील टूटी मिली, जिसपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिबंधित मांस की पुष्टि होने पर सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 

वहीं SDM पूर्वी तुषार कुमार ने कहा कि फिलहाल सैंपल ले लिया गया हैं। इसकी जांच के बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट