LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 8 महिलाओं का किया रेस्क्यू, 2 को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार की सूचना पर सरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आठ महिलाओं का रेस्क्यू किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंड
सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े सिंडिकेट के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरैया थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में 8 महिलाओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। वहीं, मौके से इस अवैध धंधे को संचालित करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल फोन के जरिए इस बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम

दरअसल, मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को ग्रामीण इलाके में बड़े पैमाने पर देह व्यापार संचालित होने की सटीक इनपुट मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। गठित विशेष टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई करते हुए सरैया थाना क्षेत्र के रतवारा चंदन गांव में स्थित एक चिन्हित मकान पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस की इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

सुरक्षित बचाई गईं 8 महिलाएं, मकान मालिक की भूमिका की जांच शुरू

छापेमारी के दौरान विशेष टीम ने मकान के भीतर से 8 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके साथ ही इस घिनौने रैकेट में संलिप्त दो मुख्य अभियुक्तों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर एक मकान के अंदर धड़ल्ले से यह धंधा चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि जिस मकान में यह सेक्स रैकेट फल-फूल रहा था, उसके मकान मालिक की इसमें क्या भूमिका या मिलीभगत है।

मोबाइल खंगाल रही पुलिस, बड़े सिंडिकेट का होगा खुलासा

सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रतवारा चंदन गांव में यह सफल ऑपरेशन चलाया गया है। उन्होंने कहा की 8 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है। हमारी कोशिश यह पता लगाने की है कि इस सिंडिकेट में और कितने लोग शामिल हैं और इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। फिलहाल, पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को गुप्त स्थान पर रखकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य सफेदपोशों और धंधेबाजों के नामों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा और इस सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट