LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

सुप्रीम कोर्ट के जज बने मुजफ्फरपुर के लाल एस चंद्रशेखर, पैतृक गांव में जश्न, हवन-पूजन, बंटी मिठाइयां

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जस्टिस चंद्रशेखर के सुप्रीम कोर्ट में जज बनने पर उनके गांव में जश्न का माहौल है. मंदिर में पूजा-हवन से लेकर मिठाइयां बांटकर लोग अपने गांव के बेटे की सफलता का जश्न बना रहे हैं.

S Chandrashekhar becomes Supreme Court judge
S Chandrashekhar becomes Supreme Court judge- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार की माटी ने एक बार फिर देश के शीर्ष पायदान पर अपनी मेधा का परचम लहराया है। मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जस्टिस एस चंद्रशेखर ने पद की शपथ भी ली। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली खबर के आते ही उनके पैतृक गांव मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर में खुशी और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और लोग इसे अपने क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन मान रहे हैं।

जस्टिस चंद्रशेखर का परिवार अभी गांव से बाहर रहता है, लेकिन गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। जैसे ही ग्रामीणों को उनके सुप्रीम कोर्ट में जज बनने की सूचना मिली, गांव के शुभचिंतक, मित्र और रिश्तेदार मंगलवार को एक जगह एकत्रित हो गए। सबने एक-दूसरे को गले लगाकर और बधाई देकर इस पल को सेलिब्रेट किया। गांव के लोगों का कहना है कि जस्टिस चंद्रशेखर ने अपनी ईमानदारी और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे मुजफ्फरपुर का नाम देश भर में रोशन हुआ है।

जस्टिस चंद्रशेखर के प्रति ग्रामीणों और रिश्तेदारों का गहरा लगाव इस बात से साफ झलकता है कि इस बड़ी खुशखबरी के बाद उनके पैतृक घर के ठीक सामने स्थित मंदिर में एक भव्य और विधिवत पूजन-हवन का आयोजन किया गया। गांव के पुरोहितों और बुजुर्गों ने बैठकर मंत्रोच्चार के साथ हवन किया और जस्टिस चंद्रशेखर के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद पूरे गांव में बड़े पैमाने पर मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस जश्न में शरीक हुआ।

इस हर्षोल्लास के मौके पर गांव में मौजूद जस्टिस चंद्रशेखर के चाचा युगल किशोर सिंह और मामा नवल किशोर सिंह बेहद भावुक और गौरवान्वित नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस जश्न की अगुवाई की और बधाई देने आ रहे लोगों का मुंह मीठा कराया। गांव के बुजुर्गों ने याद किया कि जस्टिस एस चंद्रशेखर के पिता श्याम किशोर जी एक बेहद सम्मानित और कर्तव्यनिष्ठ सेवानिवृत्त अभियंता हैं। उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा उच्च संस्कार और शिक्षा की प्रेरणा दी। यही कारण है कि आज उनके पुत्र ने न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर पूरे परिवार और गांव का मान बढ़ाया है।

NSIT
Nsmch

चैनपुर गांव के निवासियों का कहना है कि भले ही जस्टिस चंद्रशेखर का परिवार जब भी गांव आता है, उनका व्यवहार बेहद सौम्य और जमीन से जुड़ा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव का बेटा अब देश की सबसे बड़ी अदालत में न्याय की कुर्सी पर बैठेगा, इससे बड़ा सौभाग्य हमारे लिए और क्या हो सकता है।  इस दौरान मुकेश कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रामबाबू सिंह, सोनू प्रताप सिंह, अनिल साह, मच्छु पासवान आदि मौजूद रहे।