LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Medical Negligence: इलाज या लापरवाही? युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हुआ बवाल, परिजनों से मारपीट का आरोप

Bihar Medical Negligence:एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद अस्पताल जंग का मैदान बन गया।...

Muzaffarpur Treatment or negligence
इलाज या लापरवाही? - फोटो : reporter

Muzaffarpur: जिले से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद अस्पताल जंग का मैदान बन गया। बोचहा थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष पासवान की मौत ने पूरे मामले को गरमा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष पासवान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई और यहीं से शुरू हुआ हंगामे का सिलसिला।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में न तो समय पर इलाज मिला और न ही मरीज की हालत के बारे में सही जानकारी दी गई। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने ही संतोष की जान ले ली। जब परिजन जवाब मांगने पहुंचे, तो मामला और बिगड़ गया।

Diarch GO

आरोप है कि अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उल्टा परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें मृतक के पिता महेंद्र पासवान समेत कई लोग घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को किसी तरह काबू में किया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस इलाज बनाम लापरवाही की लड़ाई में सच सामने आता है या फिर मामला दबा दिया जाता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा