LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

स्कूल में लगातार हो रही चोरी से छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क किया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Crime: स्कूल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान छात्र-छात्राओं का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा।

स्कूल में लगातार हो रही चोरी से छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क
स्कूल चोरी से छात्रों का फूटा गुस्सा- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान छात्र-छात्राओं का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार स्कूल का सामान चोरी होने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने शुक्रवार को बनारस बैंक चौक के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के उतरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।मामला नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के समीप स्थित MSKB स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी स्कूल के पंखे गायब हो जाते हैं तो कभी मोटर चोरी हो जाती है। चोरी की इन वारदातों से स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ विद्यार्थियों में भी जबरदस्त नाराजगी है।

बार-बार चोरी से छात्रों में आक्रोश

स्कूल में लगातार हो रही चोरी ने अब विद्यार्थियों के सब्र का बांध तोड़ दिया। छात्रों का कहना है कि स्कूल परिसर से जरूरी सामान बार-बार चोरी हो रहा है, लेकिन घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।पंखे और मोटर जैसे सामान की चोरी से स्कूल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकले और बनारस बैंक चौक के पास मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे।छात्रों के सड़क पर उतरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस पहुंची, समझाने-बुझाने की कोशिश

सड़क जाम और छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं से बातचीत शुरू की और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया।पुलिस का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शांत कराकर सड़क से हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सके। साथ ही स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रधानाध्यापक भी चोरी की घटनाओं से परेशान

लगातार चोरी की घटनाओं से स्कूल के प्रधानाध्यापक भी परेशान बताए जा रहे हैं। विद्यार्थियों का आक्रोश इसी बात को लेकर है कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोर बार-बार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।छात्र-छात्राओं की मांग है कि स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और चोरी की घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाई जाए। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की भी जांच कर सामान बरामद करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस विद्यार्थियों को शांत कराने और सड़क जाम समाप्त कराने में जुटी है। वहीं, स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं। बार-बार पंखा और मोटर चोरी होने से शुरू हुआ मामला अब सड़क पर छात्रों के आक्रोश तक पहुंच गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा