LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur kidnapping: मुजफ्फरपुर में पुलिस की तेज कार्रवाई!अपहृत छात्र 6 घंटे में किया बरामद, 3 किडनैपर गिरफ्तार

Muzaffarpur kidnapping: मुजफ्फरपुर में बीएससी छात्र का अपहरण किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए महज 6 घंटे में छात्र को छोड़ा लिया। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।

Muzaffarpur kidnapping
फिरौती के लिए अपहरण नाकाम!- फोटो : news4nation

Muzaffarpur kidnapping: मुजफ्फरपुर जिले में एक बीएससी छात्र के अपहरण का मामला सामने आया, जहां बदमाशों ने उसे कॉलेज जाते समय रास्ते से उठा लिया और फिरौती मांगने लगे। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 6 घंटे के अंदर छात्र को सुरक्षित छुड़ा लिया और तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत छात्र की पहचान जजुआर थाना क्षेत्र के अनगुआ गांव निवासी रवि कुमार रवि के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपने घर से मुजफ्फरपुर शहर कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया।

अपहरण के बाद बदमाश उसे दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने रवि के मोबाइल से ही उसके परिवार से संपर्क किया और 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही यह धमकी भी दी कि पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी से डरे परिजनों ने तुरंत 1 लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जजुआर थाना पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया।

Diarch GO

तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एसडीपीओ ईस्ट अलय वत्स और थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दरभंगा के हायाघाट इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में बंद रवि कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके से तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फिरौती के तौर पर लिए गए 1 लाख रुपये में से करीब 53 हजार रुपये भी बरामद किए गए। हालांकि इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

एसपी राजेश सिंह प्रभाकर की टीम ने की कार्रवाई

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और तकनीकी मदद से छात्र को बरामद कर लिया गया। पूरे मामले का खुलासा 6 घंटे के अंदर कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, वहीं परिवार ने राहत की सांस ली है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मनी भूषण की रिपोर्ट