LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar School News: हादसों पर लगाम लगाने सड़क पर उतरे कप्तान, बच्चों को पढ़ाया ट्रैफिक का सबक

Bihar School News: आए दिन हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बाद अब जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मैदान में उतर गए हैं।...

Muzaffarpur SSP Leads Road Safety Drive After Accidents
SSP खुद लोगों को कर रहे अलर्ट- फोटो : reporter

Bihar School News: आए दिन हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बाद अब जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मैदान में उतर गए हैं। मुजफ्फरपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बाद अब जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मैदान में उतर गए हैं। कांतेश कुमार मिश्रा अब अलग-अलग स्कूलों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

हाल के दिनों में जिले में तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से कई बड़े सड़क हादसे सामने आए। इन घटनाओं में कई परिवार उजड़ गए और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है।

Diarch GO

एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा खुद स्कूलों में जाकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सीख दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिभावकों और आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे जल्दबाजी और लापरवाही से बचें, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि सिर्फ चालान काटने से हादसे नहीं रुकेंगे, बल्कि लोगों को जागरूक करना सबसे जरूरी है। यही वजह है कि अब मुजफ्फरपुर पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस मुहिम से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, जिससे लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा