LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Muzaffarpur drug smuggling: मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 6,300 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur drug smuggling: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6,300 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए और चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। जांच में पटना से नेपाल तक तस्करी के नेटवर्क की जानकारी सामने आई है।

Muzaffarpur drug smuggling
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!- फोटो : news4nation

Muzaffarpur drug smuggling: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त की है और इस मामले में अंतर-जिला गिरोह के चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पटना से लेकर नेपाल तक नशीले इंजेक्शन की तस्करी का नेटवर्क सामने आने की बात कही गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार से मिली सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी न्यू फोर लेन स्थित मैदापुर चौबे के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक टाटा सुमो विक्टा वाहन की तलाशी ली। जांच में वाहन से 6,300 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, चार मोबाइल फोन और 57,800 रुपये नकद बरामद किए गए।

Diarch GO

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले आजाद अंसारी और चुमन राय तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. सलीम और सोनू कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी एक वाहन से पटना से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लेकर नेपाल जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद सदर थाना क्षेत्र के न्यू बायपास फोरलेन के पास कार्रवाई की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के आपराधिक इतिहास, इसके अन्य सदस्यों और संभावित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट