LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस बनी रिश्तों की सेतु, प्रेमी जोड़े के प्यार पर परिजनों की नाराजगी खत्म, थाने की पहल से मंदिर में हुई शादी

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेम कहानी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े के रिश्ते को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।...

Muzaffarpur Police Mediation
मुजफ्फरपुर में पुलिस बनी रिश्तों की सेतु- फोटो : reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेम कहानी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े के रिश्ते को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सकारात्मक पहल ने मामले को टकराव से निकालकर खुशी के माहौल में बदल दिया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों बालिग प्रेमी जोड़े की शादी परिजनों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न कराई गई।पूरा मामला गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक युवती अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दो दिन पहले दोनों देर शाम घर से निकल गए थे, लेकिन अगली सुबह दोनों अपने-अपने घर वापस लौट आए।

युवती के घर पहुंचने के बाद परिजन नाराज हो गए और मामले को लेकर गायघाट थाने पहुंचे। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी के साथ गलत किया है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और कहा कि या तो युवक उनकी बेटी से शादी करे या फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। लेकिन गायघाट थाना अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने मामले को सिर्फ विवाद के रूप में नहीं देखा, बल्कि दोनों पक्षों के बीच समझौते और समाधान की पहल की। उन्होंने दोनों परिवारों और गांव के बुद्धिजीवी लोगों से बातचीत की।

Diarch GO

पुलिस ने पाया कि दोनों प्रेमी जोड़े बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक कराई गई। बैठक में परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों ने आपसी सहमति से फैसला लिया कि जब दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं तो उनकी शादी करा देना ही बेहतर होगा।इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में शादी का आयोजन किया गया। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव खत्म हो गया और खुशी का माहौल बन गया।

गायघाट थाना अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस के पास एक मामला आया था, जिसमें युवती के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और सामाजिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिश की। दोनों युवक-युवती बालिग थे और परिवारों की सहमति के बाद उनकी शादी करा दी गई।

NSIT
Nsmch

इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक विवाद को खुशी के रिश्ते में बदल दिया। अब प्रेमी जोड़े और दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और सौहार्द का माहौल है।

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा