LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Operation Muskan : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अबतक लौटाए ढाई करोड़ रूपये से अधिक के मोबाइल, 745 लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Operation Muskan : ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस ने 6 चरणों में 2 करोड़ 68 लाख रुपये कीमत के मोबाइल को बरामद कर मोबाइल के वास्तविक धारक को सौंपा.....पढ़िए आगे

Operation Muskan : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अबतक लौटाए ढाई करोड़ र
लोगों के चेहरे पर मुस्कान - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत अब तक कुल 6 चरणों में 745 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों का बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़ 68 लाख रुपये है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों (मालिकों) को सौंप दिया है।

अगस्त महीने में ही 106 मोबाइल बरामद, 35 लाख रुपये है कीमत

अगर केवल अगस्त महीने की बात करें तो मुजफ्फरपुर एसएसपी द्वारा गठित विशेष टीम (DIU) ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 106 मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। अगस्त में बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। पुलिस ने जब ये फोन असली मालिकों के सुपुर्द किए तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

“उम्मीद छोड़ चुके थे, पुलिस ने लौटा दी खुशी” - आम लोगों ने जताया आभार

अपना खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस पाकर आम लोगों का बिहार पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। कई लोगों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस ने यह मुमकिन कर दिखाया। लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दी अभियान की विस्तृत जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आम लोगों के चोरी या गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद करने के लिए विशेष तकनीकी टीम (DIU) काम कर रही है। अब तक 6 चरणों में करोड़ों रुपये मूल्य के 745 फोन उनके असली मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाए जा चुके हैं और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

DIU टीम के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया जाएगा पुरस्कृत

ऑपरेशन मुस्कान के तहत शानदार प्रदर्शन करने वाली जिला तकनीकी इकाई (DIU) की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। इस विशेष सफलता के लिए DIU में तैनात इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, सुखविंदर नैन और शिव शंकर सिंह को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट