LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंड-बाजे के साथ पहुंची आरोपी के घर, चस्पा इश्तेहार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग से अहरण मामले में आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। आरोपी को पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

मुजफ्फरपुर पुलिस
पुलिस ने चस्पा इश्तेहार - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस कार्रवाई सामने आई है। जहां नाबालिग के अपहरण मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बैंड-बाजा के साथ उसके घर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तहार चस्पा कर उसे जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। दरअसल, मामला बरियापुर थाना क्षेत्र के भारथीपुर गांव का है। जहां पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की।

नाबालिग अपहरण मामले में कार्रवाई 

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग के अपहरण मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने बैंड-बाजा बजवाते हुए पूरे गांव में मुनादी कराई, ताकि लोगों को भी इस मामले की जानकारी हो सके। इसके बाद आरोपी के घर पर इश्तहार चस्पा किया गया, जिसमें उसे न्यायालय या थाने में जल्द सरेंडर करने को कहा गया है।

Diarch GO

आत्मसमर्पण करने की चेतावनी 

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस अनोखी कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की इस सख्ती को फरार आरोपियों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट