LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर में आसमान से आफत, बिजली गिरते ही ताड़ के पेड़ में लगी आग

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर में वज्रपात से ताड़ के पेड़ में आग लग गई। हालांकि, तेज बारिश होने की वजह से आग बुझ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Muzaffarpur Fire
बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में लगी आग!- फोटो : news4nation

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर जिले में मौसम के अचानक बदलने के बीच एक बड़ी प्राकृतिक घटना सामने आई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। बंदरा प्रखंड के हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी पंचायत में देर शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ का पेड़ जलने लगा।

जानकारी के अनुसार, इलाके में अचानक मौसम बदला और काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वार्ड संख्या छह में खड़े एक ऊंचे ताड़ के पेड़ पर जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग डर गए और उन्हें लगा जैसे कोई बड़ा धमाका हुआ हो।

Diarch GO

बिजली गिरते ही पेड़ में आग लग गई

चश्मदीदों के मुताबिक, बिजली गिरते ही पेड़ में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। पेड़ के ऊपरी हिस्से से गिरती चिंगारियां और जलते पत्ते पास के घरों के लिए खतरा बन गए। इससे आसपास के लोग काफी डर गए और उन्हें अपने घरों तक आग फैलने का खतरा महसूस होने लगा। राहत की बात यह रही कि जब यह घटना हुई, उस समय पेड़ के नीचे या आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। आमतौर पर बारिश के समय लोग पेड़ों के नीचे खड़े हो जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

आधे घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश

करीब आधे घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश ने पेड़ में लगी आग को खुद ही बुझा दिया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि खराब मौसम और वज्रपात के समय सतर्क रहना कितना जरूरी है।

NSIT
Nsmch

Muzaffarpur Reporter Mani bhushan sharma