LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur suicide: ब्रह्मपुरा में MBA छात्र की संदिग्ध मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Muzaffarpur suicide: मुजफ्फरपुर में एमबीए छात्र मनीष उपाध्याय ने फंदे से लटककर की आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Muzaffarpur suicide
युवा छात्र की रहस्यमयी मौत!- फोटो : social media

Muzaffarpur suicide: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली में रविवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक एमबीए के छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष उपाध्याय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मामले को गंभीर मानते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए।

शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग को कारण मानकर चल रही है, लेकिन बाकी पहलुओं पर भी जांच जारी है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। मनीष मूल रूप से मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव के रहने वाले मनोज उपाध्याय के बेटे थे। वह कृष्णा टोली में किराए के मकान में रहकर भगवानपुर चौक स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे।

Diarch GO

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो शक होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर मनीष का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मनीष दो भाइयों में बड़े थे और पढ़ाई के लिए अपने चाचा और दोस्तों के साथ यहां रह रहे थे। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।