LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Love Affair:पहले पिता ने स्कूल की छात्रा से रचाई शादी, अब बेटे ने भी वही पाठशाला दोहरा दी, इश्क, इजहार और इज़्जत का तमाशा, प्रेम कहानी से गांव में मचा हंगामा

Bihar Love Affair: पहले घर के मुखिया साहब ने मोहब्बत की ऐसी मिसाल पेश की कि अपनी पहली पत्नी और परिवार को दरकिनार कर उसी निजी स्कूल की एक छात्रा से विवाह कर बैठे, तो बेटे ने भी...

Muzaffarpur Love Story Sparks Uproar Minor Couple Elopes
इश्क, इजहार और इज़्जत का तमाशा- फोटो : reporter

Bihar Love Affair: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में इश्क़ का ऐसा पारिवारिक पाठ्यक्रम देखने को मिला है कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। पहले घर के मुखिया साहब ने मोहब्बत की ऐसी मिसाल पेश की कि अपनी पहली पत्नी और परिवार को दरकिनार कर उसी निजी स्कूल की एक छात्रा से विवाह कर बैठे, जहां वह खुद शिक्षा का कारोबार चलाते थे। और लोग अभी इस इश्क की किताब के पन्ने पलट ही रहे थे कि कहानी में नया अध्याय खुल गया।

अब उसी इश्क-ए-दास्तान के दूसरे किरदार, यानी उनके नाबालिग बेटे ने भी मोहब्बत के उसी रास्ते पर कदम रख दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने ही गांव की एक नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। मामला सिर्फ फरार होने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों ने मंदिर में शादी रचा लेने का दावा करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Diarch GO

गांव में लोग इस घटना को देखकर तंज कस रहे हैं कि जब घर का पाठ्यक्रम ही इश्क का हो, तो नतीजे भी वैसे ही प्रैक्टिकल निकलते हैं। कोई इसे प्रेम की आज़ादी बता रहा है, तो कोई इसे सोशल मीडिया के जमाने का अजीबोगरीब असर मान रहा है, जहां रिश्तों की गंभीरता से ज्यादा वायरल होने की जल्दबाज़ी दिखती है।

इधर, नाबालिग लड़की के परिजनों ने औराई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है और दोनों नाबालिगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। वहीं गांव में चर्चा का बाजार गर्म हैकोई इसे प्यार की नकल कह रहा है, तो कोई इसे परिवार की परंपरा का अजीब असर बताकर तंज कस रहा है।फिलहाल यह पूरा मामला इलाके में चर्चा, चुटकी और चिंता तीनों का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा