LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Muzaffarpur crime: किराना दुकानदार ने लूट का किया विरोध तो बदमाशों ने चलाई गोली! मुजफ्फरपुर में हड़कंप

Muzaffarpur crime: मुजफ्फरपुर के राजेपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना दुकानदार से हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Muzaffarpur crime

Muzaffarpur crime: मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम किराना दुकानदार से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। मीनापुर पुल और फुलवरिया बाजार के बीच मीनापुर से करीब 500 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार मोहम्मद जावेद को रोक लिया और लूट की कोशिश की।


बताया गया कि मोहम्मद जावेद रोज की तरह फुलवरिया चौक स्थित अपनी किराना दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया। दुकानदार के विरोध करने पर बदमाशों की लूट की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की और बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Diarch GO


पुलिस ने मौके से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया


घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना प्रभारी रविकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वहां से एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए बाइक सवार तीनों बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


दुकानदार के आवेदन के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी


राजेपुर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि किराना दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। दुकानदार के विरोध के बाद बदमाशों ने फायरिंग की और वहां से भाग गए। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पीड़ित दुकानदार की ओर से आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुरसे मनी भूषण शर्मा की रिपोर्ट