LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News: छठ के बाद गैस संकट पर बवाल, सिलेंडर रख सड़क जाम, एजेंसी की मनमानी पर फूटा गुस्सा,मुजफ्फरपुर में हंगामा

Bihar News: नाराज उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया।

Muzaffarpur Gas Crisis
छठ के बाद गैस संकट पर बवाल- फोटो : reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छठ पर्व खत्म होते ही गैस की किल्लत ने ऐसा बवाल खड़ा किया कि सड़कों पर हंगामा मच गया। कांटी थाना क्षेत्र के हरिजन टोला के पास नाराज़ उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। रसोई की आग बुझने से परेशान लोगों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

दरअसल, जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित विदिशा गैस एजेंसी द्वारा कांटी इलाके में गैस की सप्लाई की जाती है। लेकिन छठ के बाद जब लोगों को सबसे ज्यादा गैस की जरूरत थी, उसी वक्त एजेंसी की ‘लापरवाही और मनमानी’ ने हालात बिगाड़ दिए। सुबह से ही दर्जनों उपभोक्ता लाइन में खड़े रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद एक भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं की गई।

Diarch GO

इससे नाराज़ लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एजेंसी ने न तो गैस की कमी की कोई पूर्व सूचना दी और न ही उनके कॉल का जवाब दिया। फोन तक नहीं उठाया जा रहा, हम जाएं तो जाएं कहां? यह कहते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा साफ झलक रहा था।

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ गैस एजेंसियां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं और आम जनता को परेशान कर रही हैं। त्योहार के बाद राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को उल्टा संकट का सामना करना पड़ा।

NSIT
Nsmch

हंगामा बढ़ता देख मौके पर कांटी थाना की पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और माहौल को शांत किया।

हालांकि, इस गैस संकट ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार एजेंसी पर क्या कार्रवाई होती है या फिर आम जनता को ऐसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य जरूर हुई है, लेकिन लोगों में नाराजगी अब भी सुलग रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा