LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Fire: मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन दुकान-घर आग की लपटों में खाक, लाखों का नुकसान, सुबह-सुबह मचा हाहाकार

Bihar Fire: मुजफ्फरपुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तड़के सुबह अचानक भीषण आग ने कई दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Muzaffarpur Fire Tragedy Shops  Homes Gutted Massive Loss Re
मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड- फोटो : reporter

Bihar Fire: मुजफ्फरपुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तड़के सुबह अचानक भीषण आग ने कई दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से भर गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।यह दर्दनाक घटना जिले के मुजफ्फरपुर अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र के बड़कुडवा चौक पर हुई, जहां अचानक एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में आधा दर्जन दुकान और पास के घर जलकर राख हो गए।

सुबह के समय हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे सफल नहीं हो सके।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की जद्दोजहद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Diarch GO

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, नहीं तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। वहीं घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों व दुकानदारों को राहत देने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर शॉर्ट सर्किट और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा