LATEST NEWS

  •  World Mental Health Day
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में आज से 7 दिवसीय ‘मन जागृति’ अभियान, 16 अक्टूबर तक विशेष

  • Mohan Yadav performed Tarpan
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे गया, पितृपक्ष के अंतिम दिन किया पितरों का तर्पण

  • GST Raid in Motihari
  • मोतिहारी में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटाखा कारोबारी के यहां से 60 लाख का माल जब्त

  • Bihar University Act 2026
  • विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का लोकभवन मार्च, बसों में ठूंसकर ले गई पुलिस

  • NEET Re-Exam Fraud
  • NEET री-परीक्षा फर्जीवाड़ा: EOU की गिरफ्त में आया एक शातिर, बायोमेट्रिक धांधली का पूरा खेल बेनकाब

Muzaffarpur Crime News: रिश्वत मांगने के आरोप में ASI निलंबित, SSP कांतेश कुमार मिश्रा का सख्त एक्शन

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने हथौड़ी थाने के ASI रामप्रवेश प्रसाद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोपी ASI पर केस अनुसंधान के दौरान रिश्वत मांगने का आरोप था,

corrupt asi suspended by ssp kantesh kumar mishra
SSP मुजफ्फरपुर ने रिश्वत मांगने के आरोप में ASI को किया निलंबित- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त फैसलों के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने रिश्वत मांगने के आरोपी एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान की इस कड़ी कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर हुई बड़ी कार्रवाई

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाने से जुड़ा हुआ है। हथौड़ी थानाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि हथौड़ी थाना कांड संख्या 167/26 के जांच अधिकारी (अनुसंधानकर्ता) ASI रामप्रवेश प्रसाद द्वारा मामले के एक आरोपी से केस में रियायत देने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

Diarch GO

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने लिया तत्काल एक्शन

थानाध्यक्ष से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। आरोपों को अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला मानते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के ASI रामप्रवेश प्रसाद के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। पुलिस विभाग में इस तरह की पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई की चर्चा हर तरफ हो रही है।

NSIT
Nsmch

भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश

कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता के साथ पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवहार ही पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट