LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा,बाइक बचाने में एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bihar News:एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां पलभर की चूक और एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश ने पूरे हाईवे को लोहे की टक्कर में तब्दील कर दिया।...

Muzaffarpur Chain Crash Multiple Vehicles Collide Several In
हाईवे पर श्रृंखलाबद्ध तबाही- फोटो : reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां पलभर की चूक और एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश ने पूरे हाईवे को लोहे की टक्कर में तब्दील कर दिया। कुढ़नी थाना क्षेत्र के चन्द्रहट्टी चौक के समीप मुजफ्फरपुर–हाजीपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक सड़क पर बाइक सवार आ गया और उसे बचाने के प्रयास में पीछे आ रही गाड़ियों की कतार बेकाबू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सामने बाइक सवार अचानक सड़क पर आया, एक वाहन ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया। लेकिन पीछे चल रही गाड़ियां दूरी बनाए रखने में नाकाम रहीं और देखते ही देखते एक के बाद एक कई वाहन आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका अफरा-तफरी और चीख-पुकार से गूंज उठा।

हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक कैश वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और अचानक सड़क पर आने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम न होने से हालात बार-बार बेकाबू हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस वाहन की लापरवाही से यह श्रृंखलाबद्ध हादसा शुरू हुआ। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि क्या मुजफ्फरपुर हाजीपुर जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक अनुशासन सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है?

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा