LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मुजफ्फरपुर में बीच सड़क चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Moving Car Catches Fire in Muzaffarpur
चलती कार बनी आग का गोला- फोटो : reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के नारौली चौक के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग के शोले में तब्दील हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी जद में ले लिया और कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल उठी। इस भयावह हादसे में गनीमत रही कि कार में सवार सभी पांच लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के मुताबिक, कार मुजफ्फरपुर से ढोली की तरफ जा रही थी। कार में दो महिलाएं, दो बच्चे और चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। नारौली चौक के पास पहुंचते ही अचानक चलती कार में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही चालक ने फौरन सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया।

इसके बाद कार में बैठे सभी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चालक समेत सभी पांच लोग किसी तरह तेजी से कार से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल शक्ल अख्तियार कर ली और पूरी कार आग के आगोश में समा गई। सड़क पर धू-धूकर जलती कार को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही समय में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों के बाहर निकल जाने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। मगर तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।मामले को लेकर मुसहरी थाना पुलिस ने बताया कि नारौली चौक के समीप एक कार में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के वक्त कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल शुरुआती तौर पर कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से आग लगी होगी, लेकिन आधिकारिक तौर पर कारण सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर चलते वाहनों में अचानक आग लगने के खतरे को सामने ला दिया है। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि चालक ने समय रहते खतरे को भांप लिया और गाड़ी रोक दी। अगर कार में सवार लोग समय पर बाहर नहीं निकल पाते तो यह हादसा और भी खौफनाक हो सकता था।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा